UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

देश के इरादे ही फ़ौलादी नही , गृहमंत्री भी फौलादी हैं : राकेशसिंहअलगू*

Updated on: 17 April, 2026

देश के इरादे ही फ़ौलादी नही , गृहमंत्री भी फौलादी हैं : राकेशसिंहअलगू*

 

*डीसीएफ मे केन्द्रीय सहकारिता मंत्री का जन्मदिवस मनाया गया*

 

वाराणसी देश के भीतरी शत्रुओ से निबटने के लिये देश की ताकत और तेवर चट्टान की तरह दृढ़ है।हमारे इरादे ही फौलादी नही बल्कि हमारे गृहमंत्री भी फौलादी शख्सियत के धनी है। देश के गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की बधाई देते हुए हम सभी काशी वासी गर्व और संतोष की अनुभूति कर रहे हैं।उपरोक्त पंक्तियाँ डीसीएफ मे केन्द्रीय सहकारिता मंत्री के जन्मदिवस समारोह मे डीसीएफ चेयरमैन राकेशसिंहअलगू ने कहीं।

अलगू सिंह ने कहा कि बतौर गृहमंत्री अमित शाह के कार्यकाल की उपलब्धियाँ सपने सरीखी है, वहीं सहकारिता मंत्री के रूप मे उन्होने सहकारिता आंदोलन मे लंबी लकीर खींच दी है।

समूचे देश मे रिकार्ड संख्या मे नई बीपैक्स के गठन तथा करोड़ो किसान परिवारो को सहकारी समितियो से जोड़कर ऐतिहासिक सफलता हासिल की तथा सहकारी समितियो को जीवन के विभिन्न क्षेत्रो मे व्यवसाय का अधिकार देकर किसानो का जीवन सहज , सरल और समृद्ध बनाने मे कामयाबी रची।

कार्यक्रम मे डीसीएफ उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार , डीसीएफ डायरेक्टर आनंद मौर्य, सुशील पाण्डेय, मुकुंद जायसवाल , रामाश्रय सिंह , अभिजीत सिंह, पन्नालाल यादव इत्यादि ने भी अमित शाह के व्यक्तित्व पर अपने विचार रखे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News