UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

पुलिस आयुक्त महोदय से भारतीय रेल यातायात सेवा (IRTS) के प्रशिक्षु अधिकारियों ने स्टेशन डायरेक्टर श्री अर्पित गुप्ता के नेतृत्व में शिष्टाचार भेंट

Updated on: 21 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

 पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल से भारतीय रेल यातायात सेवा (IRTS) के प्रशिक्षु अधिकारियों ने रेलवे संचालन के साथ साथ अन्य सरकारी विभागों के साथ समन्वय स्थापित करने के प्रशिक्षण के क्रम मे स्टेशन डायरेक्टर श्री अर्पित गुप्ता के नेतृत्व मे कैम्प कार्यालय पर शिष्टाचार मुलाकात की । इस अवसर पर पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा प्रशिक्षुओं के साथ रेलवे और पुलिस सेवा से संबंधित अनुभव और महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गयी। अपने अनुभवों से प्रेरित करते हुये प्रशिक्षुओं को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और जनता के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्य करने की सलाह दी और बताया कि प्रारंभिक सेवा में बनी हुई आपकी छवि से ही आपके कैरियर की दशा व दिशा निर्धारित होगी । आप सभी युवा अधिकारी देश की सेवा के लिये महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालने जा रहे है अपने कार्य क्षेत्र मे नवाचार व सहयोग की भावना से आगे बढ़े ।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News