संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*हरहुआ* मनरेगा से जहां गरीबों को रोजगार वहीं गाँव अपने अनुसार विकास की ओर बढ़ेगा। उक्त बातें जिला ग्राम्य विकास संस्थान परमानन्द पुर में पांच दिवसीय महात्मा गांधी नरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) व राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (एनएसएपी) प्रशिक्षण कार्यक्रम का दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ करते हुए रिटायर्ड जिला ग्राम विकास अधिकारी डॉ0 डीआर विश्वकर्मा ने व्यक्त किया। उन्होंने मनरेगा के
उद्देश्यों की भी जानकारी दी। प्रथम सत्र में जनपद चन्दौली के विकास खंड चकिया और चहनिया से तथा जनपद वाराणसी के विकास खंड आराजीलाइन से चयनित सोशल ऑडिट टीम के 105 सदस्यों ने प्रतिभाग किया।मास्टर ट्रेनर सुरेश पाण्डेय द्वारा प्रशिक्षुओं को सामाजिक अंकेक्षण की अवधारणा के बारे में जानकारी दी गई। वहीं जिला सोशल ऑडिट कोर्डिनेटर वाराणसी शारदानंद पाण्डेय ने सोशल ऑडिट के दौरान अभिलेखीय सत्यापन के बारे में प्रशिक्षुओं को जानकारी दी। जिला सोशल ऑडिट कोआर्डिनेटर चन्दौली सोनिया यादव ने सोशल ऑडिट के दौरान टीम सदस्यों की भूमिका के बारे में जानकारी । इस अवसर पर सत्र प्रभारी अमरनाथ द्विवेदी, राज्य प्रशिक्षक के0 एल0 पथिक,सुरेश तिवारी, ब्लॉक कोआर्डिनेटर आभा पाण्डेय, टीम सदस्य सत्य प्रकाश त्रिपाठी, विजय कुमार, विशेश्वर, सुशीला, सामवंत, रामभरोष, सुरेन्द्र कुमार, रीता शर्मा, संजय, शिवशंकर, राजकुमारी, सुनैना आदि की उपस्थिति रही