UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

सब्जी बेचकर साइकिल से वापस घर लौट रहे किसान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, गम्भीर रूप से घायल*

Updated on: 13 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*हरहुआ*। बड़ागाँव थाना क्षेत्र के हरहुआ चौकी अंतर्गत जूनियर स्कूल के पास बुधवार को सुबह मंडी से सब्जी बेचकर साइकिल से वापस घर लौट रहे किसान लल्लू बिंद को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार भाग निकला।जिससे सिर में गम्भीर चोट लगी हुई है।

 प्राप्त जानकारी के अनुसार किसान लल्लू बिंद उम्र 75 वर्ष निवासी औसानपुर थाना बड़ागाँव प्रतिदिन की भांति साइकिल से अपनी तैयार फसल बेचने शहर गए थे। मंडी से घर वापस साइकिल से लौट रहे थे कि जूनियर स्कूल हरहुआ के पास किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार साइकिल में टक्कर मार दी।साइकिल सहित गिरने से टकराने पर सिर फट गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत एम्बुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरहुआ भेजा।जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सको ने प0 दीन दयाल अस्पताल रेफर कर दिया। स्थानीय होने पर परिजनों को घटना की जानकारी मिली तो अस्पताल पहुँचे। 

    घायल किसान के बेटे गोलू बिंद ने अवगत कराया कि सरकारी अस्पताल में कोई खास देखरेख न होने पर शहर में निजी अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराकर उपचार करा रहा हूँ हरहुआ रिंग रोड व ओवर ब्रिज के नीचे अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं लेकिन जिला प्रशासन व एनएचएआई की उदासीनता से अब तक कई मौतें हो चुकी है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News