संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम व वारण्टी/फरार/वांछित अभियुक्तों की हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में थाना चौबेपुर पुलिस टीम द्वारा वाद संख्या-043/2023 दिलीप कुमार सेठ बनाम मनीष जायसवाल धारा 138 एनआई एक्ट थाना चौबेपुर से संबंधित वारंटी अभियुक्त मनीष जायसवाल पुत्र किशन जायसवाल निवासी बाजार चौबेपुर थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी को दबिश देकर वारंटी के घर बाजार चौबेपुर से आज दिनांक 27-11-2023 को समय करीब 08.40 बजे गिरफ्तार किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना चौबेपुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 धीरेन्द्र प्रताप सिंह,का0 शिवम सिंह थाना चौबेपुर कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।