UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*सहकारिता जनपदीय कार्यालय मे सहकारी योजनाओ की प्रगति की हुई समीक्षा।

Updated on: 24 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

विकासभवन सहायक आयुक्त कार्यालय मे एडीओ,एडीसीओ व बीपैक्स सचिवो की समीक्षा बैठक सहायक आयुक्त द्वारा ली गई।समीक्षा मे ऋण वितरण की स्थिति अत्यंत खराब पाई गई।सहायक आयुक्त द्वारा इस पर नाराजगई व्यक्त करते हुए सख्त निर्देश दिए गए कि शाखाओ पर कैंप लगाकर ऋण वितरण सुनिश्चित करायें।प्रत्येक बीपैक्स से न्यूनतम तीस लाख का ऋण वितरण अनिवार्य रूप से कराने के निर्देश दिए गए।नयी एमपैक्स से संबंधित बीपैक्स कै विभाजन की प्रक्रिया से संबंधित सचिवो को अवगत कराया गया।समस्त सचिवो को निर्देशित किया गया कि समिति भवन पर पेंट कराके स्टाक व रेट लिखवा दें।साथ ही प्रत्येक बोरी पर वास्तविक मूल्य तथा शासन द्वारा दिए जा रहे अनुदान राशि को भी प्रदर्शित करें।

     सभी एडीओ व एडीसीओ को निर्देशित किया गया कि वर्ष 2025-26 का संतुलन पत्र तैयार करा के 30 जून तक दो प्रतियो मे कार्यालय मे जमा कराना सुनिश्चित करें।  पीडीएमपी पोर्टल पर निरीक्षण की स्थिति लक्ष्य के सापेक्ष अत्यंत कम होने को सहायक आयुक्त ने गंभीरता से लिया और संबंधित अधिकारियो को नियमित रूप से भ्रमण करने और निरीक्षण करने के निर्देश दिए। बैठक मे एडीसीओ लालजी, अवधेशसिंह,विजयकुमार,संगीता वर्मा,एडीओ प्रियंका मिश्र,अरविंद सिंह,अरूण सिंह,नंदकिशोर ,शैलेश श्रीवास्तव,प्रदीप मौर्य,बृजेश पटेल,कन्हैयालाल मौर्य इत्यादि उपस्थित रहे।

 

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News