संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अतुल राय
वाराणसी। प्रभारी निरीक्षक दया शंकर सिंह के नेतृत्व में लगातार वाराणसी की पर्यटक थाना पुलिस बेहतर कार्य कर पर्यटक स्थल के बारे में जानकारी दे रही है।पर्यटक थाना बाहर से आने वाले सैलानियों के सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार रोडछाफ मनचलों व शातिर उपद्रवियों के खिलाफ अभियान चला रही है।इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक पर्यटक थाना दयाशंकर सिंह के निर्देशन में थाना के पुलिसकर्मियों उप निरीक्षक अजय पाल,हेड कांस्टेबल उर्मिला,सरिता,गुड़िया,व टीम के द्वारा विदेश से आए मेहमानों को यहां के बारे जानकारी देकर उनको जागरूक किया जा रहा है।