UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

आयुष्मान कार्ड बनाने मे लापरवाही बरतने वाले पंचायत सहायकों और स्वास्थ्य कर्मियो के खिलाफ होगी कार्रवाई : बद्रीप्रसाद वर्मा

Updated on: 17 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

अतुल राय 

 

हरहुआ,वाराणसी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरहुआ पर आज आयुष्मान कार्ड के कार्य मे लगे पंचायत सहायको और स्वास्थ्य कर्मियो की समीक्षा बैठक ज्वाइंट बीडीओ बद्रीप्रसाद वर्मा की अध्यक्षता मे संपन्न हुई।ज्वाइंटबीडीओ ने बैठक मे सभी कर्मचारियो को चेतावनी दी कि आयुष्मान कार्ड के कार्य मे लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियो पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।आयुष्मान कार्ड वंचित ग्रामवासियो की स्वास्थ्य सुविधाओ को सुनिश्चित करने का प्रभावी उपकरण है।प्रभारी चिकित्साधिकारी हरहुआ डा0 संतोष कुमार ने कहा कि जो लाभार्थी गांव से बाहर है,उनके अभिलेख व्हाट्सएप पर मंगा कर उनका आयुष्मान कार्ड बनवा सकते है।एक भी लाभार्थी छूट जाता है तो प्रयास अधूरा माना जाएगा।बैठक मे एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह,एडीओ सांख्यिकी शैलेन्द्र सिंह,एडीओ आइएसबी सुनील पांडेय,बोरिंग टेक्नीशियन अंजनी श्रीवास्तव,मृत्युंजय सिंह,वरिष्ठ सहायक शेरसिंह उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News