संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी :- खादी और ग्रामोद्योग आयोग केवीआईसी सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार के अध्यक्ष मनोज कुमार ने 25 नवम्बर शनिवार शाम को वाराणसी के तेलियाबाग स्थित केवीआईसी के मंडलीय कार्यालय परिसर में आयोजित राज्य स्तरीय खादी प्रदर्शनी का उद्घाटन किया | 24 नवंबर से 10 दिसंबर तक चलने वाली इस राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों की खादी संस्थाएं पीएमईजीपी आरईजीपी यूनिट स्फूर्ति इकाइयां खादी और ग्रामोद्योगी उत्पादों का प्रदर्शन कर रही हैं | प्रदर्शनी में सूती ऊनी ऊनी खादी सिल्क खादी पॉली खादी रेडीमेड वस्त्र सिल्क साड़ी लेडीज सलवार सूट एवं मोदी जैकट समेत विभिन्न खादी उत्पाद बिक्री के लिए रखे गये हैं जबकि ग्रामोद्योगी उत्पादों में आर्गेनिक शहद हर्बल कॉस्मेटिक आइटम चर्म निर्मित उत्पाद शैम्पू साबुन पॉटरी के विभिन्न उत्पाद आचार आंवला के विभिन्न उत्पाद जैसे कैंडी बर्फी मुरब्बा आंवला जूस बिक्री के लिए उपलब्ध हैं राज्य स्तरीय प्रदर्शनी के उद्घाटन से पूर्व मनोज कुमार ने वाराणसी के चार नवीनीकृत खादी आउटलेट का शुभारंभ भी किया |कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केवीआईसी अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में आयोजित राज्य स्तरीय खादी प्रदर्शनी में काशीवालों को वोकल फॉर लोकल और 'मिनी इंडिया' की झलक दिखाई देगी | यहां पर उत्तर प्रदेश जम्मू कश्मीर नागालैंड उत्तराखंड मध्य प्रदेश राजस्थान दिल्ली बिहार पश्चिम बंगाल की खादी संस्थाओं और पीएमईजीपी इकाइयों के 71 स्टालों पर खादी और ग्रामोद्योगी उत्पाद बिक्री के लिए उपलब्ध हैं उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में वोकल फॉर लोकल' की क्रांति चल रही है। इस क्रांति का सबसे अधिक लाभ खादी और ग्रामोद्योगी उत्पादों को मिल रहा है | उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि 2 अक्टूबर 2023 जयंती के दिन दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित फ्लैगशिप खादी भवन में एक दिन में 1.52 करोड़ रुपये के खादी उत्पादों की बिक्री हुई है जो इस बात का प्रमाण है कि भारत के लोग अपने लोकल उत्पादों के प्रति वोकल हुए हैं उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में पिछले वित्तवर्ष में इतिहास रचते हुए खादी और ग्रामोद्योगी उत्पादों का कारोबार 1.34 लाख करोड़ रुपये को पार कर गया जबकि एक वर्ष में सर्वाधिक 9.54 लाख नये रोजगार सृजन का रिकॉर्ड 2/3 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार स्टाम्प व न्यायालय शुल्क तथा पंजीयन रविंद्र जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के की प्रेरणा से गांव गांव तक रोजगार पहुंचाने के लिए खादी और ग्रामोद्योग आयोग लगातार प्रयत्नशील है पिछले 9 वर्षों में आयोग ने वाराणसी में रोजगार सृजन के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किये हैं | राज्य स्तरीय खादी प्रदर्शनी के उद्घाटन से पूर्व मनोज कुमार ने वाराणसी के सिगरा स्थित क्षेत्रीय गांधी आश्रम सेवापुरी की खादी संस्था कृषक विकास ग्रामोद्योग संस्थान मडुवाडीह स्थित जन कल्याण खादी ग्रामोद्योग परिषद और नैपुरा कलां स्थित जनहित नायक खादी समिति के नवीनीकृत खादी भंडारों का शुभारंभ किया इन सभी खादी संस्थाओं को आउटलेट के नवीनीकरण हेतु केवीआईसी ने आर्थिक सहा प्रदान की है।उक्त कार्यक्रम में सदस्य विधान परिषद उ.प्र. हंसराज विश्वकर्मा केवीआईसी के उत्तर क्षेत्र के सदस्य नागेंद्र रघुवंशी समेत उत्तर प्रदेश सरकार और केवीआईसी के अधिकारी और कर्मचारी गण उपस्थित रहे।