UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

बनारस स्टेशन पर नई दिल्ली-बनारस सुपरफास्ट के यात्री का छुटा बैग रेल कमर्चारी ने लौटाया

Updated on: 17 April, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी,16 अप्रैल,2026; मंडल रेल प्रबंधक श्री आशीष जैन के निर्देशन में पूर्वोत्तर रेलवे का वाराणसी मंडल भारतीय रेल के साथ-साथ मंडल में अपने सम्मानित उपभोक्ताओं को दिन-प्रतिदिन बेहतर यात्रा सुविधा उपलब्ध करा रहा है और स्टेशनों अथवा ट्रेनों में यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जाता है । 

स्टेशन अथवा यात्रा के दौरान रेल उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिये वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक श्री शेख रहमान के नेतृत्व में कर्मयोगी रेल कर्मचारी भी 24 घंटे सहायता के लिये मुस्तैद रहते है। इसी क्रम में आज दिनांक 16.04.2026 को एक यात्री श्री मंजीत सिंह निवासी अस्सी,वाराणसी द्वारा रेलवे हेल्पलाइन नम्बर के माध्यम से वाणिज्य निरीक्षक,बनारस श्री विनय यादव को सूचित किया गया की नई-दिल्ली से बनारस की रेल यात्रा पूरी करने के पश्चात यात्री का एक बैग बनारस स्टेशन पर खड़ी गाड़ी स-12582 नई दिल्ली-बनारस सुपरफास्ट एक्सप्रेस के वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के B 6 कोच की सीट संख्या 72 पर छूट गया है , वाणिज्य निरीक्षक,बनारस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए स्टेशन पर उपलब्ध मुख्य टिकट निरीक्षक श्री आर आर पाठक को इसकी सूचना दी गई। श्री पाठक ने तत्परता दिखाते कोच में तलाशी ली और उक्त बैग बरामद कर लिया। तदुपरांत वाणिज्य निरीक्षक,बनारस श्री विनय यादव ने यात्री श्री मंजीत सिंह को सुचना दी की वे स्टेशन आकर अपना बैग ले जाएँ । स्टेशन आने पर यात्री श्री मंजीत सिंह को उनका बैग मुख्य टिकट निरीक्षक श्री आर आर पाठक द्वारा सही-सलामत सुपूर्द किया गया। उक्त रेल यात्री द्वारा रेल कर्मचारियों के तत्परता और ईमानदारी की भूरी भूरी प्रशंसा की गई।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News