UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

काम दिलाने के बहाने बुलाकर दुष्कर्म का आरोप,मारपीट और वीडियो वायरल करने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

Updated on: 06 August, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी। सारनाथ थाना पुलिस ने दुष्कर्म, मारपीट और आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देने के मामले में नामजद आरोपी विक्की चौहान पुत्र आजाद चौहान निवासी चौकाघाट,थाना जैतपुरा को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी थाना सारनाथ परिसर से की गई।मामले में पीड़िता ने 4 अगस्त को पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि आरोपी ने उसे काम दिलाने का झांसा देकर अपने घर बुलाया और वहां उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए।पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की तथा घटना से संबंधित वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे डराया-धमकाया।शिकायत मिलने के बाद सारनाथ पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।पुलिस के मुताबिक,पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना सारनाथ में धारा 376,323 भादवि तथा धारा 67(ए) आईटी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और उपलब्ध साक्ष्यों एवं पूछताछ के आधार पर उसकी गिरफ्तारी की कार्रवाई की।वहीं,मामले में पुलिस द्वारा घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है।पुलिस के मुताबिक,सोशल मीडिया अथवा डिजिटल माध्यम से किसी आपत्तिजनक सामग्री को प्रसारित करने की धमकी देना भी गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है और ऐसे मामलों में नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाती है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार महिलाओं एवं युवतियों से जुड़े अपराधों में शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।इस मामले में गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी के साथ रि०कांस्टेबल रमन कुमार और रि०कांस्टेबल पवन कुमार शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News