UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

सारनाथ पुलिस ने चेन स्नेचिंग करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Updated on: 17 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- जनपद में चोरी,लूट,चेन स्नेचिंग, नकबजनी आदि की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस उपायुक्त वरुणापार प्रमोद कुमार व अपर पुलिस उपायुक्त लिपि नागयाच के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ विदूष सक्सेना के नेतृत्व में गठित थानाध्यक्ष सारनाथ पंकज त्रिपाठी की पुलिस टीम द्वारा सीसी फुटेज व मुखबिर की सूचना पर एक चेन स्नेचर बबलू जायसवाल पुत्र शंकर जायसवाल निवासी किराए का मकान रोहित हॉस्पिटल के ऊपर भरलाई थाना शिवपुर को रविवार को अपरान्ह दो बजे हृदयपुर रिंग रोड के पास थाना सारनाथ से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक 10.320 ग्राम पीले धातु का चेन (अनुमानित 1,40,000/) व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल को बरामद कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त को मीडिया के सामने पेश करते सहायक पुलिस आयुक्त विदूष सक्सेना ने बताया कि अभियुक्त से पूछने पर उसने ‌बताया कि मैंने मोटरसाइकिल से जिसके नंबर प्लेट को मिट्टी का लेप लगाकर छिपा दिया था। इसके माध्यम से 03 मई 2026 को हिरामनपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास एक महिला के गले से चेन छीन कर भागा था उस चैन को किसी राहगीर को रात के समय बेचने की फिराक में था कि अचानक पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त भिन्न-भिन्न थानों में कई मुकदमे में वांछित अभियुक्त है। गिरफ्तार अभियुक्त को भा0द0वि0 की‌ धारा 304(2),317(2) बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना अध्यक्ष सारनाथ पंकज कुमार त्रिपाठी, उ0नि0 शिवनारायण सिंह, उ0नि0 देवेन्द्र सिंह, हे0का0 अनिल कुमार, हे0का0 दिलीप यादव, हे0का0 विनीत सिंह, हे0का0 पंकज सिंह,का0 सौरभ तिवारी,का0 विजय सरोज आदि शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News