संप्रदाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम एवं वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0-0385/2023 धारा 452/376/354ख/323/504/506/427 भा0द0वि0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त उमेश कुमार मौर्या पुत्र स्व0 राजेन्द्र प्रसाद मौर्या निवासी ग्राम दीनापुर सरायमोहना थाना सारनाथ जनपद वाराणसी को आज दिनांक 30.08.2023 को समय करीब 5.30 बजे चन्द्रा क्रासिंग के आगे तालाब के पास से गिरफ्तार किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना सारनाथ पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पलिस टीम मे प्र0नि0 बृजेश कुमार सिंह,उ0नि0 दिगम्बर उपाध्याय,का0 संजय कुमार सरोज,का० शिव चरण मीणा थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।