पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी जल संचयन भागीदारी में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के द्वारा वाराणसी को द्वितीय पुरस्कार से नवाजा गया है। पुरस्कार ग्रहण जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार द्वारा किया गया। उक्त अवसर पर नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल भी उपस्थित रहे।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर, वाराणसी, जालौन जिले को राष्ट्रीय जल पुरस्कार में क्रमशः प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय पुरस्कार मिला है।