संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी-- उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी अयोध्या के राम मंदिर के चढ़ावा चोरों को कब जेल में डालेंगे और कब उनके भवनो पर आपका बोल्डोजर चलेगा। आखिर चढ़ावा चोरों को सरकार बचाने का प्रयास क्यों कर रही है।इसका राज क्या है। उक्त बातें समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं शहर दक्षिणी विधान सभा के बूथ सेक्टर प्रभारी लालू यादव ने रविवार को मैदागिन स्थित पराड़कर भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि अयोध्या में हुई राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला कोई साधारण मामला नहीं है। यह देश के 140 करोड़ राम भक्तों के आस्था पर कुठाराघात है। ऐसी सूरत में चढ़ावा चोरी में संलिप्त अभियुक्तों को जेल के सलाखों के बीच होना चाहिए लेकिन भाजपा की सरकार उन्हें बचाने का प्रयास कर रही है। उन्होने कहा कि जांच हेतु एसआईटी को सौंपने के पहले प्राथमिकी क्यों नहीं दर्ज कराई गई। अगर एसआईटी की जांच रिपोर्ट आ गई हो तो उसे सार्वजनिक क्यों नहीं किया जा रहा है। श्री लालू ने बताया कि चढ़ावा लूट में शामिल लोगों चंपत राय, गोपाल राय,अनिल मिश्रा को सरकार बचाने का प्रयास क्यों कर रही है। इसके पीछे रहस्य क्या है। समाजवादी पार्टी जनता के चढ़ावे के लूट के आक्रोश को देखते हुए इस वार्ता के माध्यम से जनता की ओर से मांग कर रही है कि पूरे दान के चढ़ावे के लूट के जिम्मेदार चंपत राय, गोपाल राय और अनिल मिश्रा समेत सभी जिम्मेदार लोगों को जब तक गिरफ्तार नहीं किया जाता है तो समाजवादी पार्टी प्रदेश स्तर पर आंदोलन करने के बाध्य होगी। समाजवादी पार्टी इनकी गिरफ्तारी हेतु एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर चरणबद्ध तरीके से शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन करेगी।वहीं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इस्तकबाल कुरेशी ने कहा कि एक ओर भाजपा सरकार भगवान राम के नाम पर राजनीति करती है, वहीं दूसरी ओर भगवान राम के चढ़ावे की चोरी करने वालों को बचाने का प्रयास कर रही है। यह भाजपा सरकार के दोहरे चरित्र को दर्शाता है। पत्रकार माता के दौरान लालू यादव के साथ-साथ इस्तकबाल कुरेशी, समन यादव, सन्तोष मोदनवाल आदि उपस्थित