UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा आगामी त्यौहार रंग भरी एकादशी व मसान की होली के दृष्टिगत श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर एवं मणिकर्णिका घाट का किया गया भ्रमण एवं निरीक्षण, दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश*

Updated on: 17 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- आज दिनांक 19.03.2024 को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा आगामी त्यौहार रंग भरी एकादशी व मसान की होली के दृष्टिगत श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर एवं मणिकर्णिका घाट का भ्रमण कर निरीक्षण किया गया। इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था श्री एस. चन्नप्पा, पुलिस उपायुक्त काशी जोन श्री प्रमोद कुमार, पुलिस उपायुक्त सुरक्षा एवं अभिसूचना श्री सूर्यकान्त त्रिपाठी, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन श्री चन्द्रकान्त मीना, अपर पुलिस उपायुक्त सुरक्षा श्री वीरेन्द्र कुमार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर, के0वी0एम0 कन्ट्रोल रूम एवं मणिकर्णिका घाट का भ्रमण कर निरीक्षण किया गया एवं आगामी त्यौहारों के दौरान सुरक्षा, शान्ति एवं कानून व्यवस्था की स्थिति सुदृढ़ किये जाने हेतु सम्बन्धित अधिकारीगण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। जो निम्नवत है- पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाने, जिसमें महिला पुलिसकर्मियों के साथ-साथ सादे वस्त्रों में भी पुलिसकर्मियों को लगाये जाने हेतु निर्देशित किया गया।कन्ट्रोल रूम में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से कड़ी निगरानी किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। त्यौहार के दौरान सभी कार्यक्रमों की विडियोग्राफी कराई जाये। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन हेतु आये हुए आम जनमानस/श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन का ध्यान रखा जाये । असामाजिक तत्वों के विरूद्ध तत्काल आवश्यक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।6. सुदृढ़ यातायात व्यवस्था किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News