पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता आशुतोष मिश्रा
जौनपुर रामपुर जिले के विकास खण्ड रामनगर क्षेत्र के जमालापुर बाजार स्थित श्रीराम जानकी मंदिर के प्रांगण में विश्व हिन्दू परिषद के जिला पदाधिकारियों ने बैठक कर सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष के नाम की घोषणा किया।
जानकारी के अनुसार गुरुवार अपरान्ह जिला सह मंत्री विनोद जायसवाल विश्व हिन्दू परिषद व कमलेश कुमार पाण्डेय जिला उपाध्यक्ष विश्व हिन्दू परिषद तथा जिला सेवा प्रमुख योगेश त्रिपाठी विश्व हिन्दू परिषद ने जमालापुर स्थित श्रीराम जानकी मंदिर के प्रांगण में विहिप कार्यकर्त्ताओ के साथ बैठक कर संगठन के बारे में विस्तृत जानकारी दिए, संगठन में रहकर किस तरह कार्य किया जाता है व संगठन के नियम तथा संगठन का उद्देश्य क्या है के बारे में भी विस्तार पूर्वक बताये बैठक के अंत में रामनगर के निवर्तमान प्रखंड अध्यक्ष बृजेश सिंह के नाम की सर्वसम्मति से घोषणा किये। बैठक में चंदू कुमार (प्रधान ) अमित कुमार शर्मा, अरविन्द पटेल, कृष जायसवाल, पियूष जायसवाल, राहुल जायसवाल, संजीव सिंह, धरमवीर चौरसिया, हरिओम यादव, रामजी यादव (बाबा यादव ), उमेश प्रजापति, जीतेन्द्र प्रजापति, रोहित यादव, गावस्कर प्रजापति, राहुल पटेल संतोष तिवारी व अंकित तिवारी सहित अन्य लोग रहे