UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*काशी की पहल ‘लैब मित्रा’ को मिला ‘राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस’ का स्वर्ण पुरस्कार*

Updated on: 22 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी, 03 सितम्बर 2024 । मुंबई के जियो कन्वेन्शन सेंटर पर मंगलवार को आयोजित राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सम्मेलन 2024 में काशी की पहल ‘लैब मित्रा’ को राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस का स्वर्ण पुरस्कार प्रदान किया गया। इस दौरान महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने वाराणसी के जिलाधिकारी एस राजलिंगम, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संदीप चौधरी एवं प्रोजेक्ट कोर्डिनेटर आशुतोष सिंह को ट्रॉफी, प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कृत धनराशि से सम्मानित किया। यह पुरस्कार भारत सरकार में प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत द्वारा ई-गवर्नेंस में जिला स्तर की पहल के लिए प्रदान किया गया है। 

 जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने कहा कि यह काशी के लिए बड़े ही गर्व और खुशी की बात है कि जिला स्तरीय पहल को पूरे राष्ट्र स्तर पर ख्याति प्राप्त हुई है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News