संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी - पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम व वारण्टी/फरार/वांछित अभियुक्तों की गिरफ़्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में, श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त रोहनियां के कुशल नेतृत्व में थाना रोहनिया पुलिस टीम द्वारा मु0नं0 1948/18, अ0सं0-817/2018 धारा-392,411 भादवि थाना लंका वाराणसी से सम्बन्धित वारण्टी संदीप यादव उर्फ गोलू यादव उर्फ सुदीप यादव पुत्र शंभू यादव नि० ग्राम बेटावर थाना रोहनिया वाराणसी तथा मु०नं० 1958/17, अ0सं0-187/17 धारा-279,338,427 भादवि थाना मण्डुवाडीह वाराणसी से सम्बन्धित वारण्टी रविरेस तिवारी पुत्र स्व० निमर तिवारी उर्फ निम्भर नि० ग्राम नरउर थाना रोहनिया वाराणसी को आज दिनांक-09.01.2024 को उनके निवास स्थान से गिरफ्तार किया गया। उक्त सम्बन्ध में थाना रोहनिया पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।