UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*वाराणसी : हाईवे पर पुल की रेलिंग से टकराई बाइक, एक की मौत, दूसरा घायल* 

Updated on: 13 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*वाराणसी।* रामनगर थाना के सामने घाट पुल पर रविवार की सुबह तेज रफ्तार बाइक रेलिंग से टकरा गई। इसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायल को ट्रामा सेंटर भेज दिया। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही शिनाख्त में जुटी रही। 

 

रविवार की सुबह एक बाइक पर सवार दो युवक जा रहे थे। सामने घाट पुल पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गई। इससे दोनों को गंभीर चोटें आईं। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। 

 

घटनास्थल पर जुटे लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना के बाद रामनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल को ट्रामा सेंटर भेजा गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News