संपादक पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी --पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय वाराणसी में पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल द्वारा सोमवार को एडीसीपी डा.ईशान सोनी के स्थानांतरण के अवसर पर उनको भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने प्रशासनिक दक्षता, अनुशासन, समन्वय एवं जन सेवा के क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। उपस्थित अधिकारियों ने भी उनके कार्यों की प्रशंसा करते हुए सम्मान पूर्वक विदाई दी।इसी अवसर पर अपर पुलिस उपायुक्त सुश्री लिपि नागयाच का भी स्वागत किया गया। पुलिस आयुक्त ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके अनुभव, नेतृत्व क्षमता एवं कार्य कुशलता से कमिश्नरेट की कार्य प्रणाली को नई गति मिलेगी। इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरि मीणा सहित के अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे