UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

बाबा काल भैरव के स्वर्ण रजत प्रतिमा की शोभायात्रा व श्रृंगार 27 को

Updated on: 24 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- जनपद की अति प्राचीन संस्था स्वर्णकार क्षत्रिय कमेटी (स्थापित सन 1954) द्वारा आषाढ़ सुदी द्वितीया पर निकली जाने वाली बाबा श्री काल भैरव की प्रतिमा की भव्य शोभा यात्रा व श्रृंगार का आयोजन इस वर्ष शुक्रवार 27 जून को आयोजित होगा। इस सन्दर्भ में रविवार को दारानगर स्थित नन्दकटरा में आयोजित बैठक के दौरान निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए कमल कुमार सिंह ने उपस्थित पदाधिकारियों को कार्यों का दायित्व सौंपा। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि समाजिक पर्व बाबा काल भैरव की शोभायात्रा एवं श्रृंगार में वरिष्ठ जनों के मार्गदर्शन में समाज के युवाओं को बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी करनी चाहिए। क्योंकि आज के नौजवान ही कल के भविष्य हैं। बैठक का संचालन महामंत्री सतीश कुमार सिंह ने तथा धन्यवाद ज्ञापित वरिष्ठ उपाध्यक्ष घनश्याम सेठ बच्चा ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से गंगाराम, श्याम सुंदर सिंह, रवि सर्राफ, कृष्ण कुमार सेठ बच्चू जी, मुरली मनोहर सिंह, किशोर कुमार सेठ, अशोक वर्मा, देवकांत वर्मा, अनुज गौतम, राजू वर्मा, श्याम सर्राफ, विष्णु सेठ, जनार्दन वर्मा प्रधान, एडवोकेट सुरेन्द्र सेठ, अवधेश सेठ, एडवोकेट विशाल सेठ, हनी सेठ, सुशील सेठ, श्याम जी सेठ, मनोज सेठ, सर्वेश वर्मा, राजन सेठ, महेश सिंह, राम प्रकाश सेठ, सीताराम सेठ, विक्रम सिंह आदि उपस्थित 

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News