संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी। पिंडारा ब्लाक के ग्राम सभा नेहियाँ में स्थित एस. एस. एन. स्कूल में बड़े धूम धाम से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वार्षिकोत्सव आयोजन हुआ।जिसमे चीफ गेस्ट नेहियाँ ग्राम प्रधान पूजा सिंह,ग्रामप्रधान प्रतिनिधि संदीप सिंह व वाराणसी एयरपोर्ट कार्गो इंचार्ज अभिषेक राय रहे।छोटे-छोटे बच्चों ने अपनी रंगारंग कार्यक्रम उपस्थिति की और बच्चों के कार्यक्रम की प्रस्तुति देख सभी पेरेंट्स और गार्जियन का मन मोह लिया।बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुति के साथ सेल्फ डिफेंस और आज के समय में और गार्जियन की सेवा करने का मैसेज कार्यक्रम के माध्यम से दिया।जो सभी अभिभावकों ने काफी पसंद किया।कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के मैनेजर वीरेंद्र प्रसाद सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत किया । चीफ गेस्ट नेहिया ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संदीप सिंह ने बच्चों को और स्कूल के सभी टीचरों को धन्यवाद दिया और कहा कि यहां के जो मैनेजमेंट और स्टाफ है इन्होंने अपने बच्चों को एक अच्छा मार्गदर्शन दिया और शिक्षा के साथ संस्कार भी मिल रहा है यह स्कूल के सभी बच्चों में हमने देखा की पढ़ाई के साथ-साथ संस्कार भी अच्छा दिख रहा हैं l जो बहुत अच्छा लगा और मैं धन्यवाद दे रहा हूं आज के समय में पढ़ाई के साथ-साथ संस्कारों को भी दे रहे हैं।एयरपोर्ट कार्गो इंचार्ज अभिषेक राय ने भी बच्चों को आशीर्वाद दिया और बताया कि यह नन्हे मुन्ने बच्चे कितनी निडरता से अपने कार्यक्रम को कर रहे हैं यह बड़ा आश्चर्य हो रहा है छोटे-छोटे बच्चों को देखकर लग रहा था कि ग्रामीण अंचल में भी यह बच्चे इतना टैलेंट रखते हैं इसलिए उन्होंने भी यहां के सभी स्टॉप और मैनेजमेंट का धन्यवाद किया | कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रधानाचार्य मुलायम सिंह नें बच्चों की प्रतिभा को बड़ा साराहा और कहा कि यही बच्चे हमारे देश के भविष्य है | कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंशा प्रियंका प्रज्ञा प्रिया निकिता नेहा मनोज अरुण संदीप सूर्यप्रकाश संजीव और ग्राम के विशिष्ट गण उपस्थित रहे।