UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

किसान दिवस पर सम्मान पाकर किसानों के चेहरे खिले

Updated on: 17 April, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

दानगंज/वाराणसी-चोलापुर ब्लाक मुख्यालय के सभागार में सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस पर किसान सम्मान दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व ब्लाक प्रमुख त्रिभुवन नारायण सिंह ने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों के हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहे।उनके विचार किसानों के लिए आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने कि वर्षों पहले थे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने सिंहपुर के ओम प्रकाश सिंह को गेहूं में सर्वाधिक उत्पादन प्राप्त करने पर प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया।साथ ही मुरारी की प्रमिला सिंह को मत्स्य पालन में प्रथम स्थान,पशु पालन-दुग्ध उत्पादन के लिए नियारडीह के पारस मिश्रा को प्रथम स्थान एवं मुनारी के जगदीश सिंह को औद्योगिक फसलों की अच्छी खेती के लिए प्रथम स्थान मिलने पर सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

सम्मानित होने वाले किसानों को पुरस्कार स्वरूप दो हजार रूपये की धनराशि डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खाते में भेजी जायेगी।

इस दौरान एडीओ कृषि केशव यादव,एडीओ एसटी सुनीता,एडीओ अनिल कुमार,रजनीश कुमार सहित क्षेत्र के किसान उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन व धन्यवाद ज्ञापन देवमणि त्रिपाठी ने किया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News