संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*हरहुआ* हनुमान जयंती के अवसर पर काजीसराय, हरहुआ स्थित 51 फीट ऊंची वरद आंजनेय प्रतिमा पर गुरुवार को अखंड हनुमान पूजा पाठ के साथ क्रेन के जरिये 70 फीट की तुलसी माला अतिथियों द्वारा पहना कर आरती उतारी गई।
बाबतपुर -वाराणसी मुख्य मार्ग पर सरायकाजी,हरहुआ में स्थापित हनुमान जी की प्रतिमा पर ज्योतिषाचार्य डॉ0 सी0बी0 सिंह ट्रस्ट अध्यक्ष, श्रीसाईं बाबा इंफ्रा प्रा0 लि0 के सीएमडी और चेयरमैन रामगोपाल सिंह व रोहनिया विधायक डॉ0 सुनील पटेल हाइड्रोलिक क्रेन पर सवार होकर हनुमान जी को तुलसी का माला पहनाकर विधिवत आरती उतारी,साथ ही प्रतिमा प्रांगण में स्थित राम दरबार मे भी पूजन अर्चन कर आरती उतारी।
सीएमडी रामगोपाल सिंह ने कहा कि तुलसी माला शांति का प्रतीक है।सनातन नगरी काशी यहीं से शुरू होती है। यह कार्यक्रम चल रहे युद्ध के समाप्त हो और दुनियां शांति की राह पर चले।
मन्दिर प्रांगण में सभी अतिथियों सहित भक्तजनों ने एक साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया।एक स्वर से जै जै श्री राम, जय जय बजरंगबली के जयघोष से पूरा वातावरण हनुमान मय हो गया।
उक्त अवसर पर एसडीएम पिंडरा प्रतिभा मिश्रा, आयुष सिंह ,ग्राम प्रधान मधुवन यादव, प्रधान दीपक चौहान ,प्रधान सोनू प्रसाद ,चौकी प्रभारी हरहुआ विवेकानन्द द्विवेदी , उपनिरीक्षक रविन्द्र नाथ दुबे सहित कई सम्भ्रांतजन उपस्थित रहे।
मन्दिर प्रांगण में भक्तजनों ने प्रसाद ग्रहण किया।वहीं रात्रि में भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां भक्तों ने भक्ति रस का आनन्द लिया।