UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

पुरानी पेंशन लेकर रहेंगे,भले ही वोट की चोट करनी पड़े, सौंपा ज्ञापन 

Updated on: 23 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी --ऑल टीचर्स इम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन (अटेवा) उत्तर प्रदेश के बैनर तले जनपद वाराणसी के कई विभाग के राज्य कर्मियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु के आवाहन पर अपनी बाहों में काली पट्टी बांध कर पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर संयुक्त रूप से मंगलवार को शास्त्री घाट पर धरना दिया और रैली निकाल जिला मुख्यालय पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सम्बोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वन्दिता श्रीवास्तव को सौंपा।एनपीएस/यूपीएस के विरोध में आयोजित काला दिवस कार्यक्रम में अटेवा के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र राय ने कहा कि एनपीएस यूपीएस एक धोखा है, जो भविष्य में देश का सबसे बड़ा घोटाला साबित होगा, पूर्व जिला संयोजक विनोद यादव ने कहा कि जिस एनसीएस को सरकार अभी तक खूबसूरत कहती थी वह ऐसा क्या हुआ कि पेंशन के नाम पर यूपीएस लाना पड़ा। यूपीएस के नाम पर आंकड़ों में उलझने की चालाकी शिक्षक एवं कर्मचारी अच्छी तरह समझ गये हैं। हम सभी को हुबहू ओपीएस चाहिए। जिला संरक्षक अटेवा चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी के अध्यक्ष रामचन्द्र गुप्ता ने कहा कि हम सभी राज्यकर्मी पुरानी पेंशन बहाली तक चुप नहीं बैठेंगे इसके लिए भले ही वोट‌ की चोट करनी पड़े।बीएन यादव ने कहा कि जब एक देश एक चुनाव की तैयारी चल रही है तो एक देश एक पेंशन क्यों नहीं हो सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संयोजक चंद्र प्रकाश गुप्त एवं संचालन जिला महामंत्री वीएन यादव ने किया। इस रैली में प्रमुख रूप से एहतेशामुल हक, प्रमोद कुमार पटेल, जफर अंसारी, शैलेश कुमार, अंजनी कुमार सिंह, अजय यादव, आनन्द पाण्डेय, गुलाबचंद कुशवाहा, सुरेंद्र प्रताप सिंह, शशांक शेखर श्रीवास्तव, दिनेश सिंह, शकील अहमद, सारिका दुबे, संदीप यादव, बीएन ठाकुर, राजेश प्रजापति, शकील अहमद, विजय भारती,संजय तिवारी ,यशोवर्धन त्रिपाठी, अशोक यादव, गिरीश चंद्र यादव, जगदीश यादव, कन्हैयालाल, मानसिंह,अरूण दूबे ,रामभबदनन यादव, कुंवरजीत डॉ बृजेश कुमार भारती समेत सैकड़ों राजकर्मी शामिल 

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News