UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

जनता अधिकार पार्टी कार्यालय का हुआ भव्य उद्घाटन संपन्न!

Updated on: 23 July, 2026

*ब्यूरो चीफ अतुल सोनी चोलापुर वाराणसी* 

 

वाराणसी, चौबेपुर। जनता अधिकार पार्टी के नव स्थापित कार्यालय का भव्य उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र सोनार जी ने फीता काटकर एवं भगवान विश्वकर्मा एवं संत नरहरी दास जी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया अपने उद्बोधन में श्री धर्मेंद्र सोनार जी ने पार्टी को मजबूत बनाने और शिल्पकार, मजदूर, परजुनियां समाज समेत सभी पिछड़े, शोषित और वंचित वर्गों को एकजुट होकर आने वाले चुनाव में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनता अधिकार पार्टी सड़क से सदन तक सर्व समाज के अधिकारों की लड़ाई निरंतर लड़ती रहेगी उद्घाटन समारोह में विभिन्न जिलों और क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर कई नए लोगों ने भी पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट संजय विश्वकर्मा ने किया,स्वागत कार्यालय प्रभारी श्री अशोक सेठ द्वारा माल्यार्पण कर किया गया तथा आयोजन की व्यवस्था श्री विवेक सेठ ने की। इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:

शैलेन्द्र कुमार प्रधान, धीरेन्द्र तिवारी (पूर्व प्रधान), सुरेन्द्र सेठ (अध्यक्ष पतरहीं), राजू सेठ (अध्यक्ष चौबेपुर), भानु सेठ (अध्यक्ष फूलपुर), श्रीमती सोनी सेठ (अध्यक्ष महिला मंच), दिनेश विश्वकर्मा (क्षेत्र पंचायत सदस्य), प्रेम विश्वकर्मा (प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य), सतीश वर्मा (प्रवक्ता), राजन मिश्रा (एडवोकेट), अतुल सोनी पत्रकार,सुरज सेठ "पिंडरा विधानसभा" सहित बड़ी संख्या में अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News