परिवार को बंधाया ढांढस हर संभव मदद कर दिया भरोसा
पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी
जौनपुर। अटेवा पेंशन बचाओ मंच जौनपुर के जिला संगठन मंत्री सुभाष सरोज के पिता स्व: सत्तन सरोज के निधन पर अटेवा परिवार में शोक व्याप्त है। निधन की जानकारी होते ही अटेवा जौनपुर एवं वाराणसी मंडल के पदाधिकारी उनके पैतृक निवास ग्राम मुरारा, (मुफ्तीगंज) पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। और सुख कुल परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया।इस अवसर पर अटेवा वाराणसी मंडल के उपाध्यक्ष रमेश चंद्र यादव, मंडलीय महामंत्री संदीप चौधरी, जिला संयोजक चंदन सिंह, जिला महामंत्री इंदु प्रकाश यादव, जिला संयुक्त मंत्री प्रवीण श्रीवास्तव एवं ब्रह्मशील यादव, प्रमोद प्रजापति, लालचंद यादव, ध्रुवराज यादव, आशीष लोहिया, मुलायम यादव, संदीप यादव, सुरेंद्र सरोज सहित जनपद के अनेक शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।