UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

 रोजगार मेले में 214 बेरोजगारों को मिला जाब आफर 

Updated on: 26 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी - प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करने के उद्देश्य से क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय चौकाघाट वाराणसी परिसर में गुरुवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस रोजगार मेले में एल एंड टी कंस्ट्रक्शन, होटल ताज, कॉर्पोरेट सिक्योरिटी इंटेलिजेंट सर्विसेज, स्वाभिमान फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड, ट्राई सिक्योरिटी सर्विसेज, पी.पी. एंड कंपनी सहित कुल 10 कंपनियों ने अपने-अपने स्टाल लगाए थे। गुरुवार को वाराणसी व उसके आसपास से आने वाले कुल 862 बेरोजगार अभ्यर्थियों ने अपना अपना आवेदन किया था। जिसमें से 214 अभ्यर्थियों को रोजगार का आफर‌ मिला। साक्षात्कार में सफल अभ्यर्थियों को सहायक निदेशक सेवायोजन वाराणसी मंडल मुकेश कुमार ने बधाई देते हुए कहा कि बिना समय बर्बाद किये आपको जिस भी कंपनी में चयन हुआ है, आपको ज्वाइन करना चाहिए। वहीं मेला प्रभारी दीप सिंह ने प्रतिभाग करने वाले नियोजकों के एच.आर.का स्वागत करते हुए प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों से परिचय करते हुए कहा कि आपको अगर वाराणसी में जॉब मिल जाता है तो बहुत ही अच्छी बात है। अगर हिन्दुस्तान के किसी भी कोने में भी जाना पड़े तो उसे आपको सहर्ष स्वीकार करना चाहिए। क्योंकि फ्रेशर से ही आप अनुभवी बन सकते हैं।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News