संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ अतुल राय
*वाराणसी।* थाना क्षेत्र के सुसुवाहि थाना चितईपुर में विजय सिंह पुत्र स्व0 अभय नरायन सिंह के पुत्र की हत्या जमीनी विवाद को लेकर पड़ोसी द्वारा26/9/2020 को कर दिया गया। थाना लंका में 302 का मुकदमा दर्ज किया गया। घटना स्थल रोहनिया थाना होने के चलते विबेचना का कार्य रोहनिया थानाध्यक्ष को मिला। रोहनिया पुलिस मुल्जिमो से मिली हुई है जिसके चलते बिना जांच व सबूत के अंतिम रिपोर्ट लगा दिया गया। जबकि न तो विसरा रिपोर्ट मंगाई और न ही मोबाइल नम्बरों के रिकार्ड की जांच की गई। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने 1 अक्टूबर 2022 को अंतरिम विवेचना का आदेश दिया गया। लेकिन अभियुक्तों के मिली भगत के चलते रोहनिया पुलिस टालमटोल कर रही है। उधर अभियुक्त सन्तोष विश्वकर्मा निवासी सुसुवाहि ,विपिन सिंह अशोकपुरम कालोनी लंका द्वारा प्रार्थी को बार बार धमकी देकर मुकदमा उठाने का दबाव बना रही है। प्रार्थी विजय सिंह ने लापरवाही को देखते हुए पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी को प्रार्थना पत्र देकर किसी उच्च अधिकारी से कराने की मांग उठाई है। जिससे न्याय मिल सके।