विनोद यति की खास रिपोर्ट
वाराणसी-आज दिनांक 03.05.2023 को अपर पुलिस आयुक्त, मुख्यालय एवं अपराध श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा आगामी नगर निकाय निर्वाचन-2023 के दृष्टिगत थाना रोहनियां क्षेत्रान्तर्गत गंगापुर में स्थित सभी मतदान केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया एवं कस्बे में पैदल भ्रमण कर कानून/शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु सम्बन्धित अधिकारीगण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । उक्त के अतिरिक्त क्षेत्र में पैदल भ्रमण के दौरान आम नागरिकों से संवाद किया गया।