UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

आमेलित शिक्षकों की एक आपात बैठक हुई सम्पन्न ||

Updated on: 17 April, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

 

वाराणसी :- पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार आमेलित शिक्षकों की एक आपात बैठक भारत माता मंदिर स्थित परिसर में हुई | बैठक में उपस्थित शिक्षकों और शिक्षिकाओं ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन द्वारा 1अप्रैल 2005 के पूर्व हुए विज्ञापन के आधार पर चयनित शिक्षकों की सूची मांगी गई है विषय विशेषज्ञों के पदों का विज्ञापन अगस्त 2001 में हुआ था जिस आधार पर विषय विशेषज्ञ चयनित हुए थे जिन्हें एक निश्चित मानदेय दिया जाता था अक्टूबर 2003 में लखनऊ खंडपीठ न्यायालय ने स्पष्ट आदेश दिया था कि 60 दिनों के अंदर इन विषय विशेषज्ञों को प्रदेश में रिक्त पदों पर समायोजित किया जाए यदि चयन बोर्ड के नियमों में कोई आवश्यक परिवर्धन परिवर्तन करना हो तो सरकार नियमों में परिवर्तन करते हुए इन्हें समायोजित कर न्यायालय को अवगत कराये लेकिन न्यायालय के इस आदेश के अनुपालन में शासन द्वारा समायोजन करने की प्रक्रिया पूरी होते होते 2007 का वर्ष आ गया 2007 में सभी विषय विशेषज्ञ समायोजित आमेलित कर दिए गए |

 

लेकिन समायोजन के समय दोबारा कोई आवेदन नहीं लिया गया 2001 के आवेदन पर चयनित विषय विशेषज्ञ जिन्हें ट्रेजरी से मानदेय का भुगतान होता था उन्हें पुरानी पेंसन स्कीम में शामिल होने का पूरा हक है | बैठक में निर्णय लिया गया की शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों से प्रतिनिधि मंडल मिलकर मांग करेगा की विषय विशेषज्ञ से आमेलित शिक्षकों को भी पुरानी पेंशन के अन्तर्गत शामिल किया जाए |

 

बैठक में प्रमुख रूप से दिनेश कुमार तिवारी, विनोद कुमार यादव ,अवधेश कुमार सिंह, डॉ सुषमा श्रीवास्तव, बृजेश कुमार सिंह ,विनोद कुमार सिंह, डॉ मुकेश कुमार सिंह, वंदना चौबे ,डॉ मीना श्रीवास्तव अनामिका मिश्रा, ममता सिंह, विद्या भूषण मिश्रा, सिद्धार्थ त्रिपाठी, जीवन चंद्र मौर्य , रणजीत सिंह, दुर्गा प्रसाद सिंह, बाल गोविंद ,अशोक कुमार कुशवाहा , अलकनंदा सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद थे ||

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News