संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- उप मुख्यमंत्री से भट्ट ब्राह्मण महासभा के लोगों ने सर्किट हाउस में मुलाकात की। उनसे आग्रह किया कि काशी के प्रकांड विद्वान और छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक कराने वाले गागा भट्ट की प्रतिमा लगाई जाए। इसमें महासभा के निरीक्षण कार्यकारी अध्यक्ष पंडित आनंद कुमार राय, महामंत्री अवधेश राय, सहमहामंत्री पं.श्यामधर शर्मा, एडवोकेट पंडित घनश्याम शर्मा,एनपी सिंह आदि शामिल रहे।