संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी। यातायात माह 2025 का समापन समारोह पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट मोहित अग्रवाल की उपस्थिति में पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। यह भव्य आयोजन वाराणसी के नागरिकों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारीयो को सुदृढ़ करने का एक महत्वपूर्ण अवसर बना।
समापन कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी व यातायात पुलिस इकाई के सदस्य स्कूल कॉलेज के छात्र-छात्राएं एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए।
*नुक्कड़ नाटक द्वारा संदेश यातायात माह आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का मंचन भी किया गया इसमें लापरवाही पूर्ण ड्राइविंग,हेलमेट,सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग और गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन के खतरनाक उपयोग से होने वाली दुर्घटनाओं के प्रति जागरूक किया गया।
यातायात प्रदर्शनी कार्यक्रम स्थल पर आधुनिक ट्रैफिक प्रबंधन तकनीक सिग्नल,सिस्टम लाइफ सेविंग उपकरण और सड़क सुरक्षा से संबंधित जागरूकता सामग्री की एक विशेष विस्तृत प्रदर्शनी लगाई गई जिसमें लोगों को तकनीक सुधारो से अवगत कराया गया। पुलिस आयुक्त महोदय ने इस अवसर पर प्रेशरहॉर्न,मॉडिफाइड मोटरसाइकिल साइलेंसर और सायरन की बिक्री तथा फिटिंग करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
समारोह का मुख्य उद्देश्य पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा उपस्थित सभी लोगों को सामूहिक रूप से शपथ दिलाई गई सड़क सुरक्षा को लेकर इस शपथ में निम्नलिखित अनिवार्य बिंदुओं को जीवन शैली का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया गया।
दो पहिया वाहनों पर हेलमेट का अनिवार्य उपयोग,चार पहिया वाहन पर सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग,शराब का सेवन करने के बाद गाड़ी ना चलाना,तेज रफ्तार और ओवर स्पीड से बचना,वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करना उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रेरित किया गया।
यातायात माह के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था को सुरक्षित सुदृढ़ स्थित और जनहित कार्य बनाने में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया उनके समर्पण एवं जिम्मेदारी पूर्ण कार्यों से शहर की यातायात व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया। इसके अतिरिक्त स्कूल एवं कॉलेज स्तर पर आयोजित पोस्टर मेकिंग,स्विच,पेंटिंग एवं स्लोगन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों एवं प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया। इस सम्मान का उद्देश्य उन्हें भविष्य में सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रेरित करन संबोधन में पुलिस कमिश्नर वाराणसी मोहित अग्रवाल ने सड़क दुर्घटनाओं के वास्तविक उदाहरण और निजी अनुभव को साझा करते हुए सड़क सुरक्षा के महत्व को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया उन्होंने जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का जीवन अमूल्य है यातायात नियमों का पालन करना केवल कानून का पालन नहीं बल्कि हर व्यक्ति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का विषय है पुलिस आयुक्त ने विशेष रूप से युवाओं से यातायात के नियमों के पालन को अपनी जीवन शैली बनाने और समाज में व्यापकता फैलाने का आवाहन किया उन्होंने यह भी बताया कि वाराणसी कमिश्नरेट सड़क सुरक्षा सुधार हेतु आधुनिक तकनीक उपयोग चला रहा एवं सड़क सुरक्षा कानून के अद्यतन पर निरंतर कार्य कर रही है