*पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी*
जौनपुर निरीक्षण भवन लो.नि.वि. आयोजित समीक्षा बैठक में कैबिनेट मंत्री मत्स्य विभाग, उ.प्र. डॉ. संजय निषाद ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री मछुआ समाज के जीवन स्तर को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहते हैं।उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मत्स्यपालकों को किसान क्रेडिट कार्ड, बीमा योजना और अन्य अनुदान से शत-प्रतिशत जोड़ा जाए। सेवा पखवाड़े के दौरान कैंप आवेषण पात्र सामान की पहचान कर निर्धारण का लाभ मिलेगा।मंत्री ने कहा कि महिला संविधान पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। महिलाओं को प्रशिक्षण देकर उनके कौशल में वृद्धि की जाएगी। साथ ही जिन मत्स्य पालकों के आयुष्मान कार्ड नहीं बने हैं, उन्हें जल्द से जल्द निर्देश दिए गए हैं बैठक में विधायक शाहगंज रमेश सिंह , मुख्य विकास अधिकारी पोला खादिया , उपाध्यक्ष आयुष वैज्ञानिक , मत्स्य अधिकारी शाहिद जमाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे प्रेसवार्ता में मंत्री ने बताया कि सरकार द्वारा मत्स्य भंडार योजना, मुख्यमंत्री मत्स्य भंडार योजना, सामूहिक दुर्घटना बीमा योजना और मछुआ कल्याण कोष के माध्यम से मछुआ समाज को जोड़ने और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने का कार्य किया जा रहा है।