UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

पीएचसी हरहुआ पर 27 महिलाओं का सफल नसबंदी सम्पन्न

Updated on: 22 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरहुआ पर आयोजित शिविर में ब्लाक से जुड़ी 27 महिलाओं का सफल नसबंदी का कार्य सम्पन्न हुआ।

        पीएचसी प्रभारी डॉ0 सन्तोष कुमार के अनुसार महिला स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ0 सारिका राय द्वारा नसबंदी का सफल ऑपरेशन किया गया। अस्पताल की ओर से डॉ0 मनु चतुर्वेदी, स्टाफ नर्स ,एएनएम व आशा ने सहयोग किया। ऑपरेशन के बाद एएनएम व आशा के देखरेख में एम्बुलेंस के जरिये मरीज को घरों तक पहुंचाया गया।सरकार द्वारा प्रदत्त सरकारी सहयोग उनके खाते में कल भेज दी जाएगी जिससे अपने खान पान की व्यवस्था लाभार्थी कर सकेगा।

     इस कार्य मे बीपीएम बसंतलाल श्रीवास्तव,फार्मासिस्ट राकेश कुमार ,कार्यालय सहायक पंकज कुमार सिंह ,गीता देवी,रंजना ने सहयोग प्रदान किया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News