UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*सोशल ऑडिट से सरकारी योजनाओं के प्रति जनमानस का होगा जुड़ाव* शिवप्रकाश।

Updated on: 22 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

हरहुआ* ग्राम सभा सोशल ऑडिट से सरकारी योजनाओं के प्रति जनमानस का होगा जुड़ाव तो गांव करेगा बेहतर विकास।    उक्त बातें जिला ग्राम्य विकास संस्थान, परमानन्दपुर में चल रहे पांच दिवसीय मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) व राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (एनएसएपी) विषयक प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए सेवा निवृत्त उपनिदेशक शिवप्रकाश ने व्यक्त किया।

        रिटायर्ड मुख्य विकास अधिकारी हीरालाल द्वारा प्रशिक्षुओं को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सोशल ऑडिट हेतु दिशा निर्देशों के बारे में जानकारी दी गई।  वहीं मास्टर ट्रेनर सुरेश पाण्डेय द्वारा प्रशिक्षुओं को राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के अंतर्गत हकदारिया एवं सोशल ऑडिट के प्रारूपों के बारे में जानकारी दी गई। जिला सोशल ऑडिट कोर्डिनेटर शारदानंद पाण्डेय ने सोशल ऑडिट की संरचना तथा सोशल ऑडिट टीम सदस्यों की भूमिका के बारे में प्रशिक्षुओं को जानकारी दी। 

         इस अवसर पर सत्र प्रभारी अमरनाथ द्विवेदी,राज्य प्रशिक्षक के0एल0 पथिक, सुरेश तिवारी, ब्लॉक कोआर्डिनेटर सविता देवी, टीम सदस्य राजेश कुमार, अर्चना देवी, नीतू पटेल, मुस्तफा, कुमारी रोशनी, महेन्द्र प्रसाद, विमल कुमार, वेदीराम, सुनीता गुप्ता, सत्य प्रकाश त्रिपाठी, विजय कुमार, विशेश्वर, सुशीला, सामवंत, रामभरोष, सुरेन्द्र कुमार, रीता शर्मा, संजय, शिवशंकर, राजकुमारी, राकेश कुमार सहित अन्य की उपस्थिति रही।

(फोटो)

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News