UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

स्थायी लोक अदालत में दो अधिकारियों की होगी नियुक्ति

Updated on: 13 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम की धारा 22 बी के अधीन जनपद वाराणसी में गठित स्थाई लोक अदालत में रिक्त दो सदस्यों के पद हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किए जाते हैं। ऐसे व्यक्तियों को जो केन्द्रीय सरकार या इसके उपक्रम या राज्य सरकार या इसके उपक्रम के ज्येष्ठ स्तर के ऐसे अधिकारी जिनके पास जनोपयोगी सेवाएं यातायात सेवा,डाक तार व टेलिफोन सेवा, विद्युत, प्रकाश, जल सेवा,लोक सफाई व सार्वजनिक शिविर, सिविल स्वच्छता प्राणि सेवा, अस्पताल व औषधालय सेवा,बीमा सेवा, शैक्षिक एवं शैक्षणिक संस्थानो एवं आवास एवं भू-संपदा सेवा का अनुभव हो- आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक व्यक्ति अपना सम्पूर्ण विवरण सहित आवेदन पत्र प्रकाशन की तिथि 06.06,26 से 06.07.2026 तक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दीवानी न्यायालय परिसर वाराणसी एडीआर भवन में स्थित कार्यालय में दिनांक- 06.06. 26 से दिनांक 30.06.26 तक न्यायालय समय प्रातः 7:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक तथा दिनांक- 01.07.26 से 06.07.26 तक न्यायालय समय प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 5:00 बजे तक जमा कर सकते हैं। अतिरिक्त जानकारी के लिए विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987 एवं स्थाई लोक अदालत नियमावली 2003 का अवलोकन किया जा सकता है।आवेदन से संबंधित संपूर्ण जानकारी जनपद न्यायालय की वेबसाइट (varanasi.dcourt.gov.in) पर प्राप्त की जा सकती है। उक्त जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वाराणसी के प्रभारी सचिव/सिविल जज (सीनियर डिवीजन) हितेश अग्रवाल द्वारा दी गयी।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News