संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम, चोरी/लूट की घटनाओं के सफल अनावरण एवं वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण मे एवं सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में थाना चौबेपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0-482/2023 धारा 379/411 भादवि थाना चौबेपुर से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण 1. प्रेम प्रकाश (पिन्टू) पुत्र मधुबन प्रकाश मौर्य निवासी ग्राम चूनाडीह साओ थाना चौबेपुर वाराणसी व 2. आनन्द कुमार पुत्र स्व0 विजय कुमार निवासी नेवादा गौराकला थाना चौबेपुर वाराणसी को बरियासनपुर अण्डर पास थाना चौबेपुर वाराणसी से आज दिनांक-21.12.2023 को समय करीब 10.45 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से मुकदमा उपरोक्त मे चोरी गयी 01 अदद मोटर साइकिल को बरामद किया गया।उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चौबेपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।घटना का विवरण- दिनांक-01.09.2023 को वादी मुकदमा श्री प्रदीप कुमार मौर्य पुत्र राधेश्याम मौर्य निवासी-ग्राम चूनाडीह (सीयों) थाना चौबेपुर जिला वाराणसी ने दि0-31/08/023 की रात्रि में उनके घर के दरवाजे के सामने से उनकी मोटर साईकिल हीरो स्प्लेण्डर रजि. नं. UP 65 DR 5062, चेचिस नं0 MBLHAW093KHH71044 किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी करने के संबंध मे लिखित प्रार्थना पत्र दिया, जिसके आधार पर थाना चौबेपुर में मु0अ0सं0-482/2023 धारा 379 भादवि पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना उ0नि0 अवधेश कुमार द्वारा संपादित की जा रही है।गिरफ्तारी /बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 अजय पाल,उ0नि0 अवधेश कुमार,हे0का0 सरदार राम,का0 अनुज कुमार सिंह थाना चौबेपुर कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।