संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*हरहुआ*। हरहुआ स्थित राजेश्वरी बालिका इंटर कालेज का वर्ष 2026 का हाई स्कूल व इंटरमीडिएट का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा।
हाईस्कूल में मोहिनी यादव ने 92.8% ,सबा परवीन 89.8%, प्राची सिंह,99% सौम्या 87.5% प्रियंका 87.5% व दीक्षा ने 86% अंक हासिल किया। वहीं इंटर मानविकी वर्ग में मोनी पाल 85.5% ,प्रीति 83.4% रिंकी 81व जुबैरिया खान 80% अंक हासिल किया।इंटर विज्ञान वर्ग में शिवानी गौड़ 86.5%, सुकन्या 83% निधि 78 व पायल विश्वकर्मा 77% अंक प्राप्त किया l विद्यालय के प्रबंध निदेशक कौशलेंद्र नारायण सिंह ने सफल छात्रो व उनके अभिभावकों को बधाई दी।साथ ही साथ मिठाई खिलाकर आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य शेर बहादुर विश्वकर्मा प्रेमा सिंह मंजू विनोद पांडे उपस्थित रहे।