UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

किसान की बेटी बनी आबकारी निरीक्षक, विद्यालय में हुआ भव्य सम्मान समारोह*

Updated on: 23 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

चोलापुर क्षेत्र के चकरमा गांव निवासी छात्रा का शनिवार को कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित सीजीएल परीक्षा में स्वेजल यादव ने सफलता का परचम लहराया क्षेत्र वासिओ में हर्ष जानकारी के अनुसार स्वेजल यादव ने बिना किसी ट्यूशन के अपनी मेहनत और लगन से उन्होंने आबकारी निरीक्षक (Excise Inspector) पद पर चयन प्राप्त किया।

 

स्वेजल यादव के पिता मनोज यादव एक किसान हैं। स्वेजल ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा श्री आदित्य नारायण सिंह पब्लिक स्कूल, चोलापुर, वाराणसी से प्राप्त की। उन्होंने 2017 में हाईस्कूल में 95% और इंटरमीडिएट (विज्ञान वर्ग) में 90% अंक हासिल किए थे।

 

स्वेजल की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर विद्यालय में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य संतोष कुमार सिंह ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। शिक्षकों ने उन्हें मिष्ठान खिलाकर उनकी सफलता का जश्न मनाया।

 

इस अवसर पर विद्यालय की सहायक निदेशिका दिव्या सिंह, मनीष कुमार सिंह, सीमा सिंह, कांति पांडेय, रानू प्रताप श्रीवास्तव, विक्रांत सिंह, राधेश्याम यादव, जुम्मन अली,हितैषी श्रीवास्तव, और सूर्य प्रताप सिंह, रागिनी सिंह सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे।

 

स्वेजल ने अपनी सफलता का श्रेय कठिन परिश्रम, माता-पिता और गुरुजनों को दिया। उनकी उपलब्धि से विद्यालय परिवार और पूरे क्षेत्र में हर्षोल्लास का माहौल है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News