संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी :- वाराणसी में ठंड के बढ़ते कदम कों देखते हुए समाजसेवी व मिशन समाज सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डंपी तिवारी ( बाबा) फिर उतरे सड़क पर और गरीब, असहाय लोगो की मदद के लिये जगह- जगह जाकर लोगो की मदद किए।वैसे तो इनके बारे में जितनी प्रसंशा की जाए वह कमी ही पड़ेगा क्यूंकि यह हमेशा गरीब ,असहाय जरूरतमंद लोगो की मदद के किये तत्पर रहते है जिससे की लोगो की समय समय पर मदद हो पाती है।चौकाघाट,पाण्डेयपुर ,पुराना पुल, रिंग रोड व सड़क के किनारे ठंड से ठिठुर रहे गरीब, असहाय जरूरतमंद लोगो के बीच समाजसेवी डंपी तिवारी ( बाबा ) ने कंबल का किया वितरण, कंबल मिलते ही ठंड से ठिठुर रहे लोगो कों राहत मिला |रात के अंधेरे में जब सारा जहां ठंड से अपने घरों में दुबके हों ऐसी परिस्थिति में असहायों की सुधि लेने की समाजसेवी ने घर से बाहर निकल गरीबों का दर्द समझ सैकड़ो गरीबों व असहायों के बीच कंबल बांटे | कंबल वितरण के दौरान समाजसेवी डंपी तिवारी ( बाबा ) ने कहा कि गरीबों व असहायों को मदद करना मेरी नियती में शामिल है उन्होंने कहा कि मैंने यह निश्चय किया कि जितना हो सके मैं अब असहायों को ठंड से मरने से बचाऊंगा तबसे मैं सार्वजनिक स्थलों पर घूम - घूमकर जरूरतमंद असहायों के बीच गर्म कपड़े व कंबल का वितरण कर रहा हूं उन्होंने बताया कि यह कार्य विगत 12 साल से करते आ रहा हूं।