UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

विद्यापीठविद्यापीठ मे मनाया गया सरस्वती पूजा ||

Updated on: 28 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी:- महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के परिसर में बुधवार को वसंत पंचमी के शुभ अवसर पर धूमधाम से सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया , पूजा में मुख्य यजमान के रूप में विद्यापीठ के कुलपति प्रो.आनंद कुमार त्यागी उपस्थित रहे | प्रातः 11 बजे वैदिक मन्त्रोंच्चार के साथ विधिवत पूजन आरम्भ हुआ | ज्ञान की देवी माँ सरस्वती से अपने जीवन में नवऊर्जा संचार के लिए वहाँ उपस्थित सभी छात्रों ने प्रार्थना की एवं विश्वविद्यालय के निरंतर नवीन ऊंचाइयों को प्राप्त करने के लिए आशीर्वाद भी माँगा | इस अवसर पर विद्यापीठ की कुलानुशासक प्रो.अमिता सिंह ,संस्कृत विभागाध्यक्ष प्रो.दानपति तिवारी, प्रो. राजेश मिश्रा , अभविप विद्यापीठ इकाई अध्यक्ष शिवम तिवारी ,गौरव सिंह , मानस शुक्ला, आयुष सिंह, अनुराग राय एवं आचार्य नरेंद्र देव के छात्रों सहित अन्य लोग उपस्थित रहे ||

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News