पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता आशुतोष मिश्रा
जौनपुर मछलीशहर- श्री परशुराम सेवा संस्थान संगठन को मजबूती और एकता की दिशा देने के लिए आयोजित बैठक में श्री परशुराम सेवा संस्थान संगठन के संस्थापक कमलेश तिवारी एवं राष्ट्रीय प्रभारी गायत्री प्रसाद शुक्ला ने ओमप्रकाश मिश्रा को प्रदेश महासचिव (मेन बॉडी), उत्तर प्रदेश के पद पर पदोन्नत किया।पदभार ग्रहण करने के बाद श्री मिश्रा ने कहा कि वे ब्राह्मण समाज के साथ-साथ सर्व समाज के कल्याण के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी समाजसेवी या भाई को कोई भी समस्या हो तो उन्हें अवगत कराए, वे दस मिनट के भीतर सहायता के लिए उपस्थित रहेंगे।उन्होंने आह्वान किया कि सभी साथ मिलकर समाज को नई दिशा और पहचान दिलाने का कार्य करें। कार्यक्रम का समापन जय जय श्री राम एवं “जय जय श्री परशुराम दादा की” के जयघोष से हुआ, जिससे पूरा वातावरण गूंज उठा बैठक में उपस्थित मनोज कुमार मिश्रा मंडल उपाध्यक्ष वाराणसी, शशिशंकर तिवारी मंडल सचिव वाराणसी, संतोष मिश्रा मंडल मिडिया प्रभारी वाराणसी रहें