UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

जिलाधिकारी ने गौशाला में किया गो वंशों की पूजन अर्चना

Updated on: 17 April, 2026

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता ज़ायेद शेख 

जौनपुर शाहगंज कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत सिधाई गांव स्थित गौशाला में गोवर्धन पूजा के मौके पर जिलाधिकारी डा दिनेश चन्द्र सिंह ने गौशाला का भ्रमण किया गया। जहाँ उन्होंने विधिवत रूप से गौ माता की पूजा-अर्चना कर उन्हें गुड़ और ताजे फलों का भोग लगाया गया। डीएम संग उपजिलाधिकारी कुणाल गौरव एवं तहसीलदार आशीष कुमार सिंह मौजूद रहे इस दौरान डीएम ने गौशाला में सेवा दे रहे कार्मिकों और सफाई कर्मियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने सभी को उनके सेवा कार्यों के लिए साधुवाद भी दिया। कहां गोवर्धन पूजा हमें प्रकृति और पर्यावरण के प्रति सम्मान करने की शिक्षा देती है। यह त्योहार हमें शक्ति और क्षमता पर विश्वास कर आसपास के लोगों की रक्षा हेतु प्रेरणा देता है। कहा भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी उंगली से गोवर्धन पर्वत को उठा पूरे गांव को बारिश एवं तूफान से रक्षित किया था पूजन कार्यक्रम के पश्चात जिलाधिकारी ने मौजूद बच्चों को चॉकलेट वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में गोभक्त ग्रामीण, स्थानीय प्रशासनिक अधिकारीगण एवं बच्चे में मौजूद रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News