UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

62वी वीरांगना फूलन देवी जयंती आज बलुआ घाट पर समाजवादी कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष पिछड़ा प्रकोष्ठ विवेक कहार के नेतृत्व में मनाया गया

Updated on: 21 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

रामनगर वीरांगना फूलन देवी एक ऐसा नाम है जो अनूठी दास्तान है, जुल्म और शोषण के प्रतिकार की शानदार जीता जागता उदाहरण है।।जिसके नाम से बलात्कारी खौफ खाते हैं। जिसमें उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि आज जिस परिस्थितियों से देश गुजर रहा है ऐसी परिस्थितियों में महिलाओं को अपना आदर्श फूलन देवी को मानकर लड़ना पड़ेगा ।देश मे हर एक घण्टे में बच्चियों से रेप और छेड़खानी की घटनाएं हो रही है इस सबके वावजूद देश की सरकार सो रही है, तो आज वीरांगना फूलन देवी की याद आ रही है।अब बच्चियों को अन्याय और अत्याचार के प्रतिकार के लिए फूलन देवी का अनुसरण करना चाहिए।दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इसमें आरती यादव महानगर अध्यक्ष महिला सभा ,संजय यादव पूर्व पार्षद, पार्षद रामकुमार यादव, पूर्व नगर अध्यक्ष जितेन्द्र मलिक, विनोद यादव सहारा, डॉ शौकत अली, पूर्व पार्षद अशोक साहनी व श्रीमती सोनी साहनी पूर्व पार्षद,मनोज यादव, शशि यादव सूरज बिंद, घनश्याम विन्द, रोहित साहनी, उमेश यादव, मोनू साहनी, मंटू साहनी, मनीष यादव ।कार्यकर्ताओं द्वारा बच्चों में शिक्षा को बढ़ावा देने व जागृति के लिए बच्चों को कॉपी व पेन वितरित किया गया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News