संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा चोरी लूट की घटनाओ के अनावरण एवं वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी व हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया के कुशल नेतृत्व मे थाना लोहता पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु.अ.स. 03/24 धारा 323/504/325/394 भादवि का सफल अनावरण करते हुए 03 शातिर अभियुक्तों 1. जीशान अली पुत्र असगर अली निवासी कादीपुर थाना शिवपुर कमिश्नरेट वाराणसी 2. ध्रुव कुमार गुप्ता पुत्र भानू प्रकाश गुप्ता निवासी निकट रेलवे स्टेशन कादीपुर थाना शिवपुर कमिश्नरेट वाराणसी 3. मोनू उर्फ विजय यादव पुत्र सुरेश यादव निवासी नेपाली बाग अहिराना गली थाना शिवपुर कमिश्नरेट वाराणसी को दिनांक 08.01.2024 को समय 17.10 बजे लोहरापुर अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से घटना में प्रयुक्त आटो, लूट का मोबाइल, बैग, पासपोर्ट, टिकट, रूपये 1315 रूपये विदेशी करेंसी 55 नगद व समेत कब्जे से एक अदद नाजायज तमंचा 315 बोर व दो अदद जिंदा कारतूस बरामद हुआ। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना लोहता पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।पटना का विवरण- दिनांक 07.01.24 को वादी श्री विनोद चौहान पुत्र शोभनाथ चौहान निवासी गरांव थाना मुबारकपुर जिला आजमगढ़ द्वारा लिखित तहरीर दी गयी कि दिनांक 05.01.2024 को मेरा सऊदी जाने का टिकट था और दिनांक 04.01.24 की रात 10.30 कैंट रोडवेज से एक आटो बुक करके बाबतपुर एयरपोर्ट के लिये खाना हुआ तो रास्ते में आटो चालक व सवारी बनकर बैठे 02 अन्य अज्ञात लोगों द्वारा रास्ते में मेरे साथ मारपीट कर मेरा बैग, मोबाइल, वीजा पासपोर्ट, टिकट, 2500/- रु. नकद व बैग में रखे अन्य सामान व कागजात छीनकर फरार हो गये। जिसके आधार पर थाना लोहता में मु.अ.स. 03/24 धारा 323/504/325/394 भादवि पंजीकृत कर विवेचना उ.नि. आदित्य कुमार सिंह द्वारा सम्पादित की जा रही है।विवरण पूछताछ-पूछताछ करने पर अभियुक्तगण ने बताया कि दिनांक 04.01.24 को रात करीब 10.30 बजे कैण्ट स्टेशन से मोनू के आटो में हम 02 लोग सवारी बनकर बैठे थे, तथा एक आदमी को एयरपोर्ट छोड़ने के लिए बैठा लिये थे जिसे लोहरापुर अण्डरपास के नीचे सूनसान स्थान पर ले जाकर मारपीट कर 2500 रुपये तथा 55 रु विदेशी सऊदी का रूपया तथा सैमसंग मोबाईल एवं बैग समान सहित छीन लिये थे। छीने हुए पैसे आपस में बांट लिये जो हम लोगो से खर्च के बाद बचा पैसा है वही यह रुपया है अभियुक्तगण की निशानदेही पर पुलिस टीम द्वारा बैग एवं उसमें रखे कपडे के साथ आधार कार्ड, वीजा, पासपोर्ट, ड्यूटी कार्ड, एटीएम कार्ड कोविड 19 वैकसीन कार्ड फ्लाइट की टिकट, व छाया प्रति बैंक आफ बडौदा पासबुक व वादी का फोटो आदि बरामद किया गया।