UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

शिक्षक दिवस पर शिक्षक होगा सम्मान समारोह का आयोजन

Updated on: 17 June, 2026

पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता दीपक सिंह 

 

 जौनपुर , सिटी नर्सिंग होम द्वारा शाहगंज द्वारा आज शनिवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया हैं। इस कार्यक्रम में नगर सहित जौनपुर व आज़मगढ़ ज़िलों के शिक्षकों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम आज शाम 5 बजे से कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय परिसर में होना सुनिश्चित है।

इस आशय की जानकारी सिटी नर्सिंग होम की मैनेजिंग डायरेक्टर व वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सैय्यदा हुमेरा बानो ने दी। कार्यक्रम के आयोजक डॉ. तारिक शैख हैं, जो प्रमुख समाजसेवी एवं हिन्दू-मुस्लिम एकता के प्रतीक माने जाते हैं और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहते हैं।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News