UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*प्रतिभा के साथ आकर्षक व्यक्तित्व जीवन को नई मुकाम देती है।*

Updated on: 07 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*रामेश्वर।* प्रतिभा के साथ आकर्षक व्यक्तित्व जीवन मे ऊंची मुकाम देती है। उक्त बातें

आज शुक्रवार को महाराज बलवंत सिंह पीजी कॉलेज गंगापुर वाराणसी में स्नातकोत्तर शिक्षा शास्त्र विभाग में एमए द्वितीय वर्ष के छात्राओं ने एमए प्रथम वर्ष के नवागत छात्र-छात्राओं का परिचय समारोह आयोजित किया गया। इसमें महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर पुरुषोत्तम सिंह ने मां सरस्वती एवं स्वर्गीय संस्थापक महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर सम्बोधन में व्यक्त की।

 कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने अपने परिचय देने के साथ-साथ अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया कार्यक्रम में मिस्टर फ्रेशर एवं मिस्फ्रेशर का चुनाव प्रतियोगिता के माध्यम से किया गया एमoएo प्रथम वर्ष के छात्र सूरज कुमार मिस्टर फ्रेशर तथा प्रियांशी श्रीवास्तव मिस फ्रेसर चयनित हुई विभाग के विभाग अध्यक्ष ने छात्रों को प्रेरित करते हुए शिक्षा के माध्यम से समग्र विकास की प्रेणना दी।इस अवसर पर विभाग के प्राध्यापक डॉक्टर अखिलानंद सिंह, उमेश कुमार, डॉक्टर भूपेंद्र कुमार यादव ने अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया कार्यक्रम का संचालन द्वितीय वर्ष की छात्रा करिश्मा पटेल एवं महेंद्र कुमार ने किया ।

 

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News