संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी --न्यायालय परिसर मे प्रतिदिन आने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को बेहतर पार्किंग एवं सुगम यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने कचहरी क्षेत्र में नवीन पार्किंग स्थल का फीता काटकर उद्घाटन किया। जाम की समस्या को गम्भीरता से लेते हुए पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल द्वारा कचहरी क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा अधिवक्ता गण एवं संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर जाम एवं अव्यवस्थित पार्किंग की समस्या की स्थाई समाधान हेतु प्रभावी कार्य योजना तैयार कराई गई। सेंट्रल बार एसोसिएशन एवं बनारस एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ कई चरणों में विचार विमर्श एवं बैठक के उपरान्त इस स्थान को पार्किंग स्थल हेतु चिन्हित किया गया। जहां लगभग एक हजार दो पहिया वाहनों के लिए पार्किंग सुविधा विकसित किया गया। उद्घाटन के मौके पर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने कहा कि कमिश्नरेट पुलिस का उद्देश्य केवल कानून व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि आम जन को बेहतर नागरिक सुविधायें एवं सुगम यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराना भी है। जिसके तहत यह महत्वपूर्ण पहल की गई। इस पार्किंग व्यवस्था के प्रारम्भ होने से सड़क किनारे होने वाली अव्यवस्थित पार्किंग पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित होगा। यातायात संचालन अधिक सुचारू एवं व्यवस्थित होगा तथा न्यायालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में जाम की समस्या में उल्लेखनीय कमी आएगी। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बताया कि नगर आयुक्त वाराणसी एवं नगर निगम प्रशासन के सहयोग से उक्त पार्किंग स्थल को लगभग एक माह के भीतर विकसित कराया गया जिससे आमजन एवं अधिवक्तागण को व्यवस्थित पार्किंग सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। भविष्य में बढ़ते यातायात दबाव एवं वाहनों की संख्या को ध्यान में रखते हुए इस पार्किंग स्थल को मल्टी लेवल पार्किंग के रूप में विकसित किए जाने की योजना भी प्रस्तावित है, जिससे अधिक संख्या में वाहनों की सुव्यवस्थित पार्किंग सुनिश्चित हो सकेगी। शुक्रवार को पुलिस आयुक्त वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा कचहरी क्षेत्र में लम्बे समय से बनी यातायात जाम एवं अव्यवस्थित पार्किंग की समस्या के समाधान हेतु नवीन पार्किंग स्थल का उद्घाटन किया गया। यह पहल आम जन, अधिवक्तागण, वादकारियों तथा न्यायालय परिसर में प्रतिदिन आने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बेहतर पार्किंग एवं सुगम यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य की गई। कचहरी क्षेत्र अत्यधिक व्यस्त होने के कारण सड़क किनारे नियंत्रित पार्किंग से यातायात प्रभावित होता था तथा लगातार जाम की स्थिति उत्पन्न होती थी।इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल द्वारा स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित विभागों एवं बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया गया जिसके उपरान्त लगभग एक हजार दो पहिया वाहनों की क्षमता वाले इस पार्किंग स्थल को विकसित किया गया। नगर आयुक्त एवं नगर निगम प्रशासन के सहयोग से लगभग एक माह में विकसित इस पार्किंग स्थल के प्रारंभ होने से यातायात अधिक सुचारू एवं व्यवस्थित होगा तथा जाम की समस्या में उल्लेखनीय कमी आएगी। भविष्य में इसे मल्टी लेवल पार्किंग के रूप में विकसित किए जाने की कार्य योजना भी प्रस्तावित है।